5100 दीपों से जगमगाया हैंडबॉल ग्राउंड, दसवीं वर्षगांठ पर हुआ दीपोत्सव
हरदा। शहर के महात्मा गांधी स्कूल स्थित हैंडबॉल ग्राउंड पर दीपावली के अवसर पर 5100 दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया गया। दीपों की रोशनी से पूरा ग्राउंड जगमगा उठा। इस दौरान विधि-विधान से पूजा-अर्चना भी की गई।
हैंडबॉल कोच हिमांशु धुर्वे ने बताया कि हर साल दीपावली पर ग्राउंड में इसी तरह दीपक जलाकर उत्सव मनाया जाता है। इस वर्ष हैंडबॉल ग्राउंड के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विशेष आयोजन किया गया, जिसमें 5100 दीपक प्रज्वलित किए गए।
इस अवसर पर प्रतीक शर्मा, गौतम विश्वकर्मा, दीपक विश्वकर्मा, मनोज राजपूत, श्वेता बिल्लोरे, करण लोंगरे, अमन मेहरा, भावेश, महेंद्र, अनुराग, शुभ सहित अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।
Harda, Harda | Nov 11, 2026