महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित "स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26" के 10वें संस्करण अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शहरों को राष्ट्रीय स्वच्छता पुरस्कार प्रदान किए।
इस गौरवपूर्ण अवसर पर मध्यप्रदेश के 9 शहरों इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, देवास, रीवा, सागर, बुधनी और देपालपुर को राष्ट्रीय स्तर पर स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
विशेष उपलब्धि के रूप में "स्वच्छ शहर जोड़ी" पहल के तहत इंदौर और देपालपुर को संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया। यह उपलब्धि स्वच्छता के प्रति मध्यप्रदेश की प्रतिबद्धता, जन-भागीदारी और निरंतर प्रयासों का गौरवपूर्ण प्रमाण है।
Harda, Harda | Nov 11, 2026