समाहर्त्ता-सह-जिलाधिकारी, पटना की अध्यक्षता में आज पटना समाहरणालय में रेरा; जिला प्रशासन, पटना एवं नगर निकायों के अधिकारियों की समन्वय बैठक हुई। सरकार के विशेष एवं जनोपयोगी प्रयासों से पटना के वृहत स्तर पर हो रहे विकास के आलोक में जिलान्तर्गत विभिन्न प्रक्षेत्रों के लिए गठित संयुक्त जाँच दल को परियोजनाओं का निरीक्षण प्रतिवेदन ससमय समर्पित करने, समय-समय पर संवेदीकरण कार्यशाला आयोजित कर फ्लैट-प्लॉट क्रेताओं सहित सभी स्टेकहोल्डर्स को जागरूक करने, अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित कर रेरा अधिनियमों का प्रभावकारी एवं सकारात्मक क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निदेश के साथ आम जनता से भी रेरा द्वारा निर्गत मार्ग-दर्शिका एवं प्रावधानों पर विशेष ध्यान देने एवं अनुपालन करने का आह्वान किया गया।
#RERA
#RealEstate
Samrat Choudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
PIB in Bihar
Ministry of Information & Broadcasting, Government of India
Revenue and Land Reforms Dept, Govt. of Bihar
Prohibition,Excise & Registration Department, Bihar
Urban Development & Housing Dept, Govt. of Bihar
City of Patna - PMC
49 views | Patna, Bihar | Jun 12, 2026