आज दिनांक 23.06.2026 को जिला पदाधिकारी, रोहतास के द्वारा जिला पदाधिकारी के कार्यालय प्रकोष्ठ में दैनिक साक्षात्कार किया गया। उक्त साक्षात्कार के क्रम कुल 4 आवेदन प्राप्त किया गया।
जिसमें संजय वैश्य समाजवादी महासचिव लोक संघर्ष मोर्चा, सासाराम रोहतास के द्वारा नेहरू शिशु उद्यान सासाराम में जनसुविधाओं के विस्तार एवं सुधार हेतु आवेदन पत्र दिया गया। आवेदक राजन चौबे पिता श्री देव नारायण चौबे, ग्राम कोठरा, पोस्ट मोकर, थाना अगरेर के द्वारा भू मापी कराने हेतु आवेदन प्राप्त किया गया। आवेदक अमरेन्द्र कुमार सिंह, ग्राम / पोस्ट विश्रामपुर, प्रखंड शिवसागर के द्वारा दुर्गावती नहर (दायां) पूर्वी छोर पर आरडी० सं० 620 पर फॉल निर्माण एवं सी०डी० पारा पेट निर्माण तथा सी०डी० के सफाई के संबंध में आवेदन दिया गया। पंजाब नेशनल बैंक के कर्मियों यथा रामानुज तिवारी, गुडडु पाल, गीता देवी एवं मुकेश कुमार सिंह के द्वारा जिले के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में संचालित ग्राहक सेवा केंद्रों के बैंक मित्रों की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा प्रशासनिक सहयोग प्रदान करने के संबंध में आवेदन दिया गया।
उक्त सभी आवेदन पत्रों को शीघ्र जांच कर निष्पादन करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों / कार्यालयों को अग्रसारित किया गया।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है तथा जनहित से जुड़े मामलों में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
#iprd
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
3 views | Patna, Bihar | Jun 23, 2026