हुज़ूर: भोपाल के कोलार इलाके के कजलीखेड़ा में मजदूर का शव झुग्गी में मिला, हत्या का मामला दर्ज
Huzur, Bhopal | Oct 11, 2024 भोपाल में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मामला कोलार इलाके के कजलीखेड़ा का है। मजदूर का शव झुग्गी में मिला। सिर में चोट के निशान हैं। घटनास्थल से पुलिस ने कुल्हाड़ी बरामद की है। हत्या की मुख्य संदेही मृतक की पत्नी और एक साथी मजदूर को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या की वजह अवैध संबंध हैं। मृतक की पत्नी और उसके दोस्त से पूछताछ की जा रही है।