हुज़ूर: भोपाल के वैशाली नगर में इवेंट मैनेजर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा
Huzur, Bhopal | Oct 11, 2024 भोपाल के वैशाली नगर में रहने वाले इवेंट मैनेजर ने गुरुवार की रात को फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। आत्महत्या के काराणों का खुलासा नहीं हो सका है। युवक ने कोई सुसाइड नोट भी नहीं छोड़ा है। युवक ने सुसाइड बड़े भाई की सगाई से ठीक एक दिन पहले किया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शव को शुक्रवार की दोपहर पीएम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है।