हुज़ूर: भोपाल की शराब दुकानों के बाहर जाम छलका, लोगों पर हुई कार्रवाई
Huzur, Bhopal | Oct 11, 2024 भोपाल की शराब दुकानों के बाहर जाम छलका रहे लोगों पर गुरुवार देर रात कार्रवाई हुई। आबकारी विभाग और नगर निगम की टीम ने ऐसे लोगों को न सिर्फ पकड़ा, बल्कि ठेले,गुमटियां भी जब्त कीं । इन ठेले और गुमटियों में बैठकर लोग शराब पी रहे थे। रात 12 बजे बाद तक कार्रवाई चलती रही।कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई।