हुज़ूर: चेतक ब्रिज के पास स्थित होटल की चौथी मंजिल से गिरकर छात्र की मौत
Huzur, Bhopal | Oct 11, 2024 भोपाल के चेतक ब्रिज के नजदीक स्थित एक होटल की चौथी मंजिल से गिरकर छात्र की मौत हो गई। 18 वर्षीय छात्र गुजरात के गांधीनगर से अपने दोस्तों के साथ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, भोपाल में स्पोर्ट्स इवेंट्स में शिरकत करने आया था। घटना गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात 2 बजे की है। बताया जाता है कि छात्र उस वक्त होटल के कमरे में अपने दोस्तों के साथ मौजूद था।