हुज़ूर: भोपाल की कोहेफिजा पुलिस ने चेकिंग के दौरान कार की डिग्गी में रखा करीब डेढ़ क्विंटल पनीर किया जब्त
Huzur, Bhopal | Oct 11, 2024 भोपाल की कोहेफिजा पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार की डिक्की में रखा करीब डेढ क्विंटल पनीर जब्त किया है।आगे की जांच के लिए यह मामला खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग को हैंड ओवर कर दिया गया है। उक्त पनीर भोपाल से अशोक नगर भेजा जा रहा था। कोहेफिजा इलाके में पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी एक एम्बेसडर कार की डिक्की में पनीर रखा मिला।