आज़मगढ़: हरिऔध कला भवन में आंगनबाड़ी केन्द्रों में मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के संबंध में मंडलीय गोष्ठी का हुआ आयोजन
आंगनबाड़ी केन्द्रों में मूलभूत अवस्थापना सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के संबंध में कन्वर्जेंस विभागों के साथ मंडलीय गोष्ठी का आयोजन मुख्य विकास अधिकारी आजमगढ़ परीक्षित खटाना, मुख्य विकास अधिकारी मऊ प्रशान्त नागर एवं मुख्य विकास अधिकारी बलिया ओजस्वी राज द्वारा संयुक्त रूप से शनिवार को हरिऔध कला केंद्र आजमगढ़ में दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारंभ किया गया।