आज़मगढ़: महुआ मुरारपुर बाजार से युवती की हत्या के मामले में आरोपी गिरफ्तार, निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चापड़ बरामद
जहानागंज की पुलिस ने बड़हलगंज में युवती की हुई हत्या की घटना का सफल अनावरण करते हुए महुआ मुरारपुर से अभियुक्त को शनिवार को गिरफ्तार किया है। निशानदेही पर आलाकत्ल चापड़ बरामद किया गया है। 29 जनवरी को वादी मुकदमा बिरजू राम निवासी ग्राम रसूलपुर थाना चिरैयाकोट जनपद मऊ द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया था कि पीड़ित की लड़की की हत्या आकाश ने कर दी है।