पलेरा: कनेरा गांव में अवैध शराब का विक्रय करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा, मामला दर्ज
बम्होरी कला थाना पुलिस के द्वारा बताया गया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर कनेरा गांव में अवैध शराब का विक्रय करते हुए एक आरोपी को पकड़ा।जिसमें आरोपी सीताराम वंशकार उम्र 48 वर्ष के पास से 18 क्वार्टर देसी मदिरा प्लेन के जप्त किए गए।शराब की मात्रा करीब 3 लीटर बताई गई,कीमत 1260 रुपए बताई गई।पुलिस के द्वारा आरोपी पर मामला दर्ज किया गया।