पलेरा: सिमरा खुर्द में अवैध शराब विक्रय करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा, मामला दर्ज
बम्होरी कला थाना पुलिस के द्वारा बताया गया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर सिमरा खुर्द गांव में अवैध शराब का विक्रय करते हुए एक आरोपी को पकड़ा।जिसने अपना नाम मातादीन पुत्र प्रभु राजपूत उम्र 45 वर्ष निवासी राजनगर थाना जतारा का होना बताया।आरोपी के पास से 5 लीटर देसी कच्ची महुआ की शराब जप्त की गई।शराब की कीमत ₹500 बताई गई।आरोपी पर मामला दर्ज किया गया।