पलेरा: बम्होरी कला थाना पुलिस ने सिमरा खुर्द में जुआ खेलने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया
बम्होरी कला थाना पुलिस के द्वारा बताया गया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर सिमरा खुर्द में जुआ के फड़ पर छापा मार कार्रवाई की गई।मौके से किशन राजपूत,अनिल राजपूत,गोरेलाल कुशवाहा,राजू जोगी को गिरफ्तार किया गया।जुआ के फड़ से 52 ताश के पत्ते एवं ₹600 नगद जप्त किए गए।चारों आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।