पलेरा: कलरा गांव में पुलिस ने जुआ खेलने वाले फड़ पर छापा मारा, दो आरोपियों को गिरफ्तार किया
बम्होरी कला थाना पुलिस के द्वारा बताया गया कि कलरा गांव में पुलिस के द्वारा जुआ के फड़पर छापामार कार्रवाई की गई।एवं मौके से 52 तास के पत्ते एवं 280 रुपए नगद जप्त किए गए एवं आरोपी रामलाल पुत्र मुन्नू रैकवार उम्र 54 वर्ष एवं गोरेलाल उर्फ पट्टू पुत्र रतु कुशवाहा उम्र 44 वर्ष को मौके से गिरफ्तार किया गया।दोनों आरोपियों पर जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।