पलेरा: बम्होरी कला में जमीन के बंटवारे को लेकर पुत्र और उसके साले ने पिता पर हमला किया, पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई
बम्होरी कला में जमीन के बंटवार को लेकर पुत्र एवं उसके साले ने मिलकर पिता के साथ मारपीट कर दी।फरियादी पप्पू उर्फ रामकिशोर अहिरवार के द्वारा थाना में पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।और पुलिस को बताया कि जमीन की बटवारे को लेकर पीड़ित के पुत्र पुष्पेंद्र अहिरवार एवं पुष्पेंद्र के साले कल्लू अहिरवार ने पीड़ित के साथ बेरहमी से मारपीट की।एवं जान से मारने की धमकी दी।