पलेरा: पलेरा पुलिस ने आधा दर्जन से ज़्यादा स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया, न्यायालय में पेश किया
पलेरा पुलिस के द्वारा आधा दर्जन से अधिक स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।पलेरा पुलिस के द्वारा बताया गया कि जिला पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के द्वारा स्थाई वारंटियो की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है।जिस पर पुलिस के द्वारा विभिन्न मामलों में फरार चल रहे स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।जिन्हें न्यायालय में पेश किया गया।