शिवहर: तरियानी प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में छात्राओं को पॉक्सो अधिनियम 2012 के संबंध में किया गया जागरूक
सवेरा स्वयंसेवी संगठन सचिव मोहन कुमार ने मंगलवार दोहपर 03 बजे बताया कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग नई दिल्ली के पत्र के आलोक में डीएम के निर्देश पर तरियानी प्रखंड के विभिन्न विद्यालय में पहुंचकर छात्रों को पॉक्सो अधिनियम 2012 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है. कहा गया कि बाल एवं शोषण जैसे मामलों में चुप्पी तोड़ने की जरूरत है. अपना अधिकार लेना है।