शिवहर: तरियानी के मोतनाज़े में आपसी विवाद में जमकर चली गोली, घटनास्थल से तीन खोखा और दो ज़िंदा कारतूस बरामद
एसपी शैलेश कुमार सिन्हा ने मंगलवार दोपहर 12:30 बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सोमवार की देर रात 10 बजे तरियानी थाना के मोतनाज़े में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद में जमकर गोली चली है. पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तो तीन खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद की है. इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर चार लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू कर दी हैं।