शिवहर: शिवहर समाहरणालय सभाकक्ष में एक दिवसीय जिला स्तरीय वार्षिक आवृतिचर्या सह प्रशिक्षण का आयोजन हुआ
डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने सोमवार सुबह 11:30 बजे बताया कि कृषि सांख्यिकी से सम्बंधित एक दिवसीय जिला स्तरीय वार्षिक आवृतिचर्या सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है. जिसमे फसल कटनी प्रयोग के संपादन के नियम को बताया गया है. फसल कटनी प्रयोग शुद्ध व गुणवत्तापूर्ण करने का निर्देश दिया गया है. प्रशिक्षण में वरीय सांख्यिकी पदाधिकारी (NSSO) मुजफ्फरपुर मौजूद थे।