शिवहर: भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने शिवहर शहर में महा सदस्यता अभियान की शुरुआत की
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र कुमार सिंह ने मंगलवार को सुबह 08 बजे बताया कि भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा शिवहर शहर में महा सदस्यता अभियान की शुरुआत कर दी गई है. 31 अक्टूबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है. वहीं जिला अध्यक्ष नीरज कुमार सिंह के द्वारा सक्रिय सदस्यता अभियान के लिए जिला के सभी मंडलों में प्रभारी को नियुक्त कर दिया है।