मड़ावरा: बारइ गाँव में खेत में काम करने गई महिला का शव कुएं में मिलने से परिजनों में मचा कोहराम
थाना मदनपुर के बारइ गाँव मे खेत में काम करने गयी एक महिला का शव कुंआ में मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। लोगों का अनुमान है कि महिला पानी पीने के लिए कुआं पर गयी होगी और अचानक पैर फिसल जाने से कुआं में गिर गई होगी। पुलिस ने शनिवार की शाम करीब 6 बजे बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।