नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र में विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो की टक्कर से छात्र हुआ घायल
महाराजपुर थाना क्षेत्र में बुधवार 11 बजे नरवल मोड़ के पास एक गंभीर सड़क हादसा हुआ। विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ऑटो ने ऑक्सफोर्ड मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल के दसवीं कक्षा के छात्र रेहान को टक्कर मार दी। रेहान फुफवार सुईथोक का रहने वाला है। हादसे के बाद साथी छात्रों और परिजनों ने घायल रेहान को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।