नरवल: नरवल थाना क्षेत्र में खेत से घर लौट रहे युवक को गलत दिशा से तेज रफ्तार बाइक सवार ने कुचला, हुई मौत
नर्वल थानाक्षेत्र में खेत की निगरानी कर लौट रहे युवक को गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने कुचल दिया। ग्रामीणों ने गुरुवार 4 बजे बताया कि बाइक सवार करीब 80 की स्पीड में था। हादसे में युवक के सिर पर चोट लगी। इलाकाई लोग घायल को कांशीराम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की दो महीने बाद शादी थी।