नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हाथीगांव रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर मंगलवार 11 बजे एक युवक का शव पड़ा मिला है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। मृतक की शिनाख्त रविकांत पाल के रूप में हुई है, जो बदुआपुर गांव का रहने वाला है और ट्रक चालक है। परिजनों का कहना है कि सुबह मंदिर दर्शन करने के लिए घर से निकले थे।