टीकमगढ़: भैंसाट गांव के समीप पिकअप वाहन की टक्कर से 3 लोग हुए घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
भैंसाट गांव के पास रविवार को तीन लोग सड़क हादसे का शिकार हो गए। बताया गया कि कुछ लोग ट्रैक्टर में सवार होकर बल्देवगढ़ से गुड बेचकर अपने गांव की ओर वापस जा रहे थे, रास्ते में भैसाट गांव के पास पिकअप वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया है।