टीकमगढ़: जतारा में खेत पर काम करते समय किशोर को लगा करंट, जिला अस्पताल में मौत
टीकमगढ़ जिले के जतारा में रविवार को एक किशोर को करंट लग गया। जतारा निवासी दशरथ नाम की किशोर के परिजन ने बताया कि किशोर अपने खेत पर था और काम कर रहा था इसी दौरान अचानक उसकी करंट लग गया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। प्रेम किशोर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल लाए जहां डॉक्टर ने उसे देखकर मृत घोषित कर दिया।