टीकमगढ़: रजपुरा गांव के समीप सड़क हादसे में एक युवक हुआ घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
टीकमगढ़ जिले के रजपुरा गांव के पास रविवार को एक युवक सड़क हादसे का शिकार हो गया। रजपुरा गांव निवासी किशोरी नाम का युवक बाइक से अपने गांव से पलेरा की ओर जा रहा था, रास्ते में रजपुरा गांव के पास अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह बाइक समेत नीचे गिरकर घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया।