टीकमगढ़: छीपोन गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट, देहात थाना पुलिस ने कराई एमएलसी
छीपोन गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई है। जरुआ गांव निवासी सोनी अहिरवार ने बताया कि वह छीपोन गांव अपनी साली को लेने गया हुआ था, इसी दौरान साडू रोहित ओर उसके परिजन साली को ले जाने के लिए विरोध करने लगे और उसके साथ मारपीट कर दी। घायल ने घटना की शिकायत देहात थाने में की। पुलिस ने पीड़ित की एमएलसी कराई है।