टीकमगढ़: टीकमगढ़ पुलिस ने जिले में सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया, 650 वाहनों की जाँच की, 69 वाहनों पर चालानी कार्रवाई की
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात नियमों के पालन हेतु टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जिले में सघन वाहन चेकिंग की गई। इस दौरान पुलिस ने 650 वाहनों को चेक किया । पुलिस द्वारा कुल 69 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई कर 28100 का समन शुल्क वसूला गया है।