सरदारपुर: कुमारियाखेड़ी में बिजली समस्या से परेशान ग्रामीणों ने सीएम, सांसद व विधायक का पुतला जलाकर आंदोलन की चेतावनी दी
Sardarpur, Dhar | Sep 25, 2025 ग्राम पंचायत भानगढ़ के गांव कुमारियाखेड़ी में मुख्यमंत्री, सांसद व विधायक का पुतला जलाने के बाद अब ग्रामीणों अब आंदोलन की चेतावनी दी हैं। कुमारियाखेड़ी गांव के जगदीश कुमावत ने कहा कि आजादी के बाद से अब तक उनके गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर नही हैं। जिससे बिजली गायब रहती है। अगर समस्या का समाधान नहीं होता हैं तो आंदोलन करेंगे।