सरदारपुर: तिरला में पावर ग्रिड पर कर्मचारी को बंधक बनाकर लूट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 फरार
Sardarpur, Dhar | Sep 25, 2025 ग्राम तिरला में पॉवर ग्रिड पर कर्मचारी से मारपीट कर बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन बदमाशों को राजगढ़ थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना में शामिल 4 बदमाश फरार हैं। सरदारपुर एसडीओपी विश्वदीपसिंह परिहार ने बताया कि घटना दिनांक 19 - 20 सितम्बर की दरमियान रात ग्राम तिरला में पॉवर ग्रिड पर अज्ञात बदमाशों ने कर्मचारी से मारपीट कर लूट की थी।