सरदारपुर: राजगढ़: नगर परिषद CMO ने वार्डों का भ्रमण किया, लापरवाही पर दरोगा को फटकार लगाई और कारण बताओ नोटिस दिया
Sardarpur, Dhar | Sep 24, 2025 राजगढ़ में नगर परिषद सीएमओ ज्योति सुनारिया ने बुधवार को विभिन्न वार्डो का भ्रमण किया। इस दौरान उनका सख्त रुख भी देखने को मिला। सीएमओ ज्योति सुनारिया ने राजगढ़ के विभिन्न वार्डो में भ्रमण स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान वार्ड क्रमांक 11 से 15 के दरोगा मुकेश मेवाती को कार्य मे लापरवाही बरते जाने पर फटकार लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया।