सरदारपुर: रिंगनोद व नरसिंह देवला में करोड़ों रुपये की लागत से बनेगा नया पुल, पीएम सड़क विभाग से मिली मंज़ूरी
Sardarpur, Dhar | Sep 25, 2025 सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल के प्रयास से सरदारपुर विधानसभा क्षैत्र को नरसिंह देवला एवं रिंगनोद मे बहुप्रतीक्षित पुल निर्माण की सौगात मिली है। सरदारपुर-बदनावर रोड से नरसिंह देवला रोड पर माही नदी पर ₹ 8 करोड 25 लाख की लागत से नवीन पुल का निर्माण होगा एवं राजगढ-कुक्षी रोड से गुमानपुरा रोड पर रिंगनोद मे 2 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से नवीन पुल का निर्माण होगा।