सरदारपुर: कुमारियाखेड़ी में 4 दिन से बिजली गुल, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, सांसद सावित्री ठाकुर व MLA प्रताप ग्रेवाल का पुतला फूंका
Sardarpur, Dhar | Sep 24, 2025 ग्राम पंचायत भानगढ़ के ग्राम कुमारिया खेड़ी में बीते चार दिनों से लोगो के घर की बिजली गायब हैं। इससे परेशान ग्रामीणों का आक्रोश बुधवार शाम को फुट पड़ा। यहां ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों के विरुद्ध अपना आक्रोश जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, केंद्रीय राज्यमंत्री व क्षेत्रीय सांसद सावित्रि ठाकुर तथा सरदारपुर विधायक प्रताप ग्रेवाल का पुतला दहन किया।