पटियाली: थाना सिकंदरपुर वैश्य पुलिस ने सनौड़ी तिराहे से अवैध तमंचा और कारतूस के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
पटियाली। थाना सिकंदरपुर वैश्य पुलिस ने बुधवार रात सनौड़ी तिराहे के पास से बुद्धपाल पुत्र मुन्नालाल निवासी नगला जयकिशन को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया। आरोपी पर पूर्व में चोरी और गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे भी दर्ज हैं।