नौगढ़: MLA श्याम धनी राही ने जिला मुख्यालय से खुरपका-मुंहपका रोग के टीकाकरण अभियान के वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
बृहस्पतिवार की दोपहर 2:00 बजे के लगभग जिला मुख्यालय पर पशुपालन विभाग द्वारा राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के तहत खुरपका,मुंहपका रोग नि:शुल्क टीकाकरण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया है,इसमें कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्याम धनी राही ने हिस्सा लेकर इसके वाहन को जिला मुख्यालय से हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र के लिए रवाना किया है।