कुलपहाड़: शुभम मिश्रा ने खंड विकास अधिकारी जैतपुर का कार्यभार संभाला, विकास कार्यों को मिलेगी गति
विकासखंड जैतपुर में शुभम मिश्रा ने खंड विकास अधिकारी के पद पर कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उनके कार्यभार संभालने के बाद क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने की दिशा में उनसे बेहतर कार्य की अपेक्षा।