Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
मध्यप्रदेश
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
No video available

देहरादून: पूर्व सीएम के पीछे पड़ा हाथी, गाड़ी छोड़ चट्टान पर चढ़कर ऐसे बचाई जान #CM #trivendrasinghrawat #elephant #viral

Dehradun, Dehradun | Sep 15, 2022

MORE NEWS

🚨 सौंग नदी का जलस्तर बढ़ा, लेकिन प्रशासन अब भी बेखबर! 🌊

मालदेवता से मात्र 10 किलोमीटर ऊपर लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर उफनती सौंग नदी पार करनी पड़ रही है। हर दिन हादसे का डर बना हुआ है, लेकिन न तो शासन जाग रहा है और न ही प्रशासन।

❓क्या किसी बड़े हादसे का इंतज़ार किया जा रहा है?
❓क्या मालदेवता के लोग वोट नहीं देते?
❓क्या उन्हें सुरक्षित जीवन जीने का अधिकार नहीं है?

बारिश के मौसम में यह स्थिति किसी भी समय बड़ी त्रासदी में बदल सकती है। प्रशासन से मांग है कि तत्काल सुरक्षित पुल, वैकल्पिक मार्ग या राहत व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसी परिवार का चिराग न बुझ जाए।

👉 अगर आप भी चाहते हैं कि जिम्मेदार अधिकारी इस मुद्दे पर तुरंत कार्रवाई करें, तो इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और अपनी आवाज़ बुलंद करें।

#Dehradun #Maldevta #SongRiver #Uttarakhand #UttarakhandNews #DehradunNews #BreakingNews #RainAlert #Monsoon2026 #PublicSafety #SaveLives #BridgeNeeded  #उत्तराखंड #देहरादून #मालदेवता #सौंगनदी #बारिश #प्रशासन_जागो #जनता_की_आवाज #उत्तराखंड_न्यूज़ #ViralPost #TrendingNow #NewsUpdate #DehradunNewsWala24x7

🚨 सौंग नदी का जलस्तर बढ़ा, लेकिन प्रशासन अब भी बेखबर! 🌊 मालदेवता से मात्र 10 किलोमीटर ऊपर लोगों को अपनी जान जोखिम में डालकर उफनती सौंग नदी पार करनी पड़ रही है। हर दिन हादसे का डर बना हुआ है, लेकिन न तो शासन जाग रहा है और न ही प्रशासन। ❓क्या किसी बड़े हादसे का इंतज़ार किया जा रहा है? ❓क्या मालदेवता के लोग वोट नहीं देते? ❓क्या उन्हें सुरक्षित जीवन जीने का अधिकार नहीं है? बारिश के मौसम में यह स्थिति किसी भी समय बड़ी त्रासदी में बदल सकती है। प्रशासन से मांग है कि तत्काल सुरक्षित पुल, वैकल्पिक मार्ग या राहत व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए, ताकि किसी परिवार का चिराग न बुझ जाए। 👉 अगर आप भी चाहते हैं कि जिम्मेदार अधिकारी इस मुद्दे पर तुरंत कार्रवाई करें, तो इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें और अपनी आवाज़ बुलंद करें। #Dehradun #Maldevta #SongRiver #Uttarakhand #UttarakhandNews #DehradunNews #BreakingNews #RainAlert #Monsoon2026 #PublicSafety #SaveLives #BridgeNeeded #उत्तराखंड #देहरादून #मालदेवता #सौंगनदी #बारिश #प्रशासन_जागो #जनता_की_आवाज #उत्तराखंड_न्यूज़ #ViralPost #TrendingNow #NewsUpdate #DehradunNewsWala24x7

Dehradun, Dehradun | Jul 20, 2026

#टिहरी_के_लंबगांव_में_नाबालिग_से_दुष्कर्म_मामले_में_जनाक्रोश_तेज, बाजार बंद और चक्काजाम कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग!

लंबगांव उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल अंतर्गत प्रतापनगर क्षेत्र के लंबगांव में एक नाबालिग किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म मामले को लेकर स्थानीय जनता का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। चर्चित केतन लाल प्रकरण से जुड़े इस मामले में पोक्सो (POCSO) और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद, मुख्य आरोपी दिवाकर डिमरी की गिरफ्तारी न होने से नाराज ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सोमवार को क्षेत्र में पूर्ण बंद का आह्वान किया। इस दौरान लंबगांव सहित संपूर्ण व्यापारिक क्षेत्र के बाजार पूरी तरह बंद रहे और व्यावसायिक वाहनों के पहिये भी थमे रहे।

#टिहरी_के_लंबगांव_में_नाबालिग_से_दुष्कर्म_मामले_में_जनाक्रोश_तेज, बाजार बंद और चक्काजाम कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग! लंबगांव उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल अंतर्गत प्रतापनगर क्षेत्र के लंबगांव में एक नाबालिग किशोरी के साथ हुए दुष्कर्म मामले को लेकर स्थानीय जनता का आक्रोश चरम पर पहुंच गया है। चर्चित केतन लाल प्रकरण से जुड़े इस मामले में पोक्सो (POCSO) और दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बावजूद, मुख्य आरोपी दिवाकर डिमरी की गिरफ्तारी न होने से नाराज ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सोमवार को क्षेत्र में पूर्ण बंद का आह्वान किया। इस दौरान लंबगांव सहित संपूर्ण व्यापारिक क्षेत्र के बाजार पूरी तरह बंद रहे और व्यावसायिक वाहनों के पहिये भी थमे रहे।

Dehradun, Dehradun | Jul 20, 2026

#कांग्रेस_अध्यक्ष_गणेश_गोदियाल_का_बड़ा_बयान_बद्रीनाथ_चंदा_चढ़ावा_विवाद_में_मंदिर_ मिति के अध्यक्ष को हटाने की मांग, सरकार पर उठाए गंभीर सवाल

देहरादून: उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम के चंदा चढ़ावा मामले को लेकर सियासी पारा एक बार फिर चढ़ गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस पूरे प्रकरण पर राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक विशेष प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए गोदियाल ने कहा कि मंदिर में हुए इस कथित घोटाले के तार सीधे तौर पर मंदिर समिति के उच्च अधिकारियों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए मंदिर समिति के वर्तमान अध्यक्ष को तत्काल उनके पद से बर्खास्त करने की मांग की है।

#कांग्रेस_अध्यक्ष_गणेश_गोदियाल_का_बड़ा_बयान_बद्रीनाथ_चंदा_चढ़ावा_विवाद_में_मंदिर_ मिति के अध्यक्ष को हटाने की मांग, सरकार पर उठाए गंभीर सवाल देहरादून: उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम के चंदा चढ़ावा मामले को लेकर सियासी पारा एक बार फिर चढ़ गया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने इस पूरे प्रकरण पर राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। देहरादून स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक विशेष प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए गोदियाल ने कहा कि मंदिर में हुए इस कथित घोटाले के तार सीधे तौर पर मंदिर समिति के उच्च अधिकारियों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए मंदिर समिति के वर्तमान अध्यक्ष को तत्काल उनके पद से बर्खास्त करने की मांग की है।

Dehradun, Dehradun | Jul 20, 2026

#देहरादून_पुलिस_की_बड़ी_कामयाबी_बुजुर्ग_महिला_को_बंधक_बनाकर_लूट_करने_वाले दो आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार, शत-प्रतिशत बरामदगी

देहरादून: दून पुलिस ने रायपुर थाना क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज लूट की वारदात का महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने नगर निगम कर्मचारी बनकर घर में घुसने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई शत-प्रतिशत संपत्ति बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक पीड़ित महिला के ही मोहल्ले का रहने वाला है, जिसे महिला के घर में अकेले रहने की पूरी जानकारी थी।

पुलिस के अनुसार, घटना 19 जुलाई 2026 की दोपहर करीब दो बजे की है, जब गढ़वाली कॉलोनी निवासी बुजुर्ग महिला भुवनेश्वरी देवी अपने घर में अकेली थीं। इसी दौरान दो युवक खुद को नगर निगम का सफाई निरीक्षक/कर्मचारी बताकर जांच के बहाने घर के भीतर दाखिल हुए। अंदर घुसते ही आरोपियों ने बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की, उन्हें बंधक बनाया और कान के सोने के कुंडल, अंगूठी, तीन हजार रुपये नकद तथा मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

#देहरादून_पुलिस_की_बड़ी_कामयाबी_बुजुर्ग_महिला_को_बंधक_बनाकर_लूट_करने_वाले दो आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार, शत-प्रतिशत बरामदगी देहरादून: दून पुलिस ने रायपुर थाना क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज लूट की वारदात का महज 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने नगर निगम कर्मचारी बनकर घर में घुसने वाले दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई शत-प्रतिशत संपत्ति बरामद कर ली है। गिरफ्तार आरोपियों में से एक पीड़ित महिला के ही मोहल्ले का रहने वाला है, जिसे महिला के घर में अकेले रहने की पूरी जानकारी थी। पुलिस के अनुसार, घटना 19 जुलाई 2026 की दोपहर करीब दो बजे की है, जब गढ़वाली कॉलोनी निवासी बुजुर्ग महिला भुवनेश्वरी देवी अपने घर में अकेली थीं। इसी दौरान दो युवक खुद को नगर निगम का सफाई निरीक्षक/कर्मचारी बताकर जांच के बहाने घर के भीतर दाखिल हुए। अंदर घुसते ही आरोपियों ने बुजुर्ग महिला के साथ मारपीट की, उन्हें बंधक बनाया और कान के सोने के कुंडल, अंगूठी, तीन हजार रुपये नकद तथा मोबाइल फोन लूटकर फरार हो गए।

Dehradun, Dehradun | Jul 20, 2026

#चतुर्थ_केदार_रुद्रनाथ_धाम_में_श्री_रुद्र_संकल्प_अभियान_का_भव्य_शुभारंभ; मुख्य पुजारी ने की गरिमा बनाए रखने की अपील

चमोली। श्रावण मास के पाठन और पवित्र प्रथम सोमवार के अवसर पर चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ महादेव मंदिर में 'श्री रुद्र संकल्प' अभियान का विधि-विधान से शुभारंभ किया गया।इस पावन अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित हरीश भट्ट ने देश-विदेश से पहुंचे भारी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ सामूहिक रूप से 'श्री रुद्र संकल्प' का पाठ किया। उन्होंने उपस्थित सभी शिव भक्तों से हिमालई तीर्थों की पवित्रता, मान-मर्यादाओं, पर्यावरण की रक्षा एवं प्राचीन सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का संकल्प लेने का विशेष आह्वान किया।

मुख्य पुजारी पं. हरीश भट्ट ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना और साधना का एक विशेष महापर्व है। ऐसे में पवित्र धामों में आकर भक्तों की जिम्मेदारी केवल जलाभिषेक करने तक ही सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि तीर्थ स्थलों की स्वच्छता, गरिमा और उनके प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करना भी प्रत्येक सनातन धर्मलंबी का परम कर्तव्य है।

#चतुर्थ_केदार_रुद्रनाथ_धाम_में_श्री_रुद्र_संकल्प_अभियान_का_भव्य_शुभारंभ; मुख्य पुजारी ने की गरिमा बनाए रखने की अपील चमोली। श्रावण मास के पाठन और पवित्र प्रथम सोमवार के अवसर पर चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ महादेव मंदिर में 'श्री रुद्र संकल्प' अभियान का विधि-विधान से शुभारंभ किया गया।इस पावन अवसर पर मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित हरीश भट्ट ने देश-विदेश से पहुंचे भारी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ सामूहिक रूप से 'श्री रुद्र संकल्प' का पाठ किया। उन्होंने उपस्थित सभी शिव भक्तों से हिमालई तीर्थों की पवित्रता, मान-मर्यादाओं, पर्यावरण की रक्षा एवं प्राचीन सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का संकल्प लेने का विशेष आह्वान किया। मुख्य पुजारी पं. हरीश भट्ट ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्रावण मास भगवान शिव की आराधना और साधना का एक विशेष महापर्व है। ऐसे में पवित्र धामों में आकर भक्तों की जिम्मेदारी केवल जलाभिषेक करने तक ही सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि तीर्थ स्थलों की स्वच्छता, गरिमा और उनके प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करना भी प्रत्येक सनातन धर्मलंबी का परम कर्तव्य है।

Dehradun, Dehradun | Jul 20, 2026