कायमगंज: गांव चमन नगरिया में कमरे में फंदे पर लटकती विवाहिता की हुई मौत, सास ने कहा- फांसी लगाई
कम्पिल थाना के चमन नगरिया गांव में मंगलवार को 26 वर्षीय विवाहिता अमिता पत्नी रंजीत की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजन उसे फंदे से उतारकर सीएचसी कायमगंज ले पहुंचे।जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अमिता की सास अमरवती ने बताया कि अमिता ने घर कमरे में फांसी लगा ली थी। परिजनों ने उसे फंदे से उतारा।