करछना: विधानसभा करछना क्षेत्र में इलाहाबाद लोकसभा से नवनिर्वाचित सांसद का प्रथम आगमन पर जगह-जगह हुआ स्वागत।
इलाहाबाद लोकसभा से इंडिया गठबंधन कांग्रेस से नवनिर्वाचित सांसद उज्जवल रमण सिंह का विधानसभा करछना क्षेत्र में प्रथम आगमन पर जगह-जगह फूलमाला पहनकर स्वागत किया गया। इस दौरान सांसद ने कहा कि जनता ने जिस भरोसे और विश्वास से उनका साथ दिया है, उस भरोसे पर हमेशा खरा उतरने का प्रयास करेंगे।