कोईलवर: दीपावली पर लक्ष्मी-गणेश की आराधना से कोईलवर प्रखंड भक्तिमय हुआ, रंगोली और आतिशबाजी के बीच घर-घर जले खुशियों के दीप
दीपावली के पावन अवसर पर रविवार को कोईलवर प्रखंड में उत्साह, उमंग और भक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला। घरों और प्रतिष्ठानों की साफ-सफाई व सजावट के बाद लोगों ने रंग-बिरंगी रंगोली बनाकर दीपोत्सव की तैयारियां कीं। शाम होते ही घरों,दुकानों और प्रतिष्ठानों में दीप जलाए गए। शाम सात बजे शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई