शिवहर: डीएम, एसपी, एसडीएम व एसडीपीओ डुब्बा घाट पर पहुंचकर डूबे हुए युवक के बारे में SDRF से ली जानकारी, कल भी चलेगा सर्च अभियान
सोमवार को बागमती नदी के डुब्बा धार में दो युवक डूब गया था. जहां एक को बचा लिया गया था व एक युवक डूब गया था. जिसका आज तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं मिला है. डीएम पंकज कुमार, एसपी अनंत कुमार राय, एसडीएम अविनाश कुणाल व एसडीपीओ अनिल कुमार डुब्बा घाट पर पहुंचकर डूबे हुए युवक के बारे में SDRF से जानकारी ली है. और कल चौथे दिन भी सर्च अभियान चलाने का निर्देश दिया है।