शिवहर: बागमती नदी में डूबे युवक का दो दिन बाद भी शव बरामद नदी, तीसरे दिन नगर सभापति डुब्बा घाट पर पहुंचकर अधिकारी से ली जानकारी
नगर सभापति राजन नंदन सिंह ने बताए कि नगर परिषद वार्ड नंबर 18 का 18 वर्षीय युवक छोटू कुमार जो सोमवार को बागमती नदी में डूब गया था. जिसका शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है. उन्होंने बताया है की डुब्बा घाट पर पहुंचकर अधिकारियों से इस संबंध में जानकारी हासिल की है और कहा है कि आज तीसरे दिन सुबह से एसडीआरएफ और गोताखोर सर्च अभियान शुरू कर दिया है।