शिवहर: बागमती नदी में डूबे हुए युवक का नहीं हुआ शव बरामद, आज तीसरे दिन एसडीआरएफ की टीम शुरू किया सर्च अभियान
एसडीएम अविनाश कुणाल ने बताया है कि सोमवार को बागमती नदी में सेल्फी लेने गए दो युवक डूब गया था. जहां एक को बचा लिया गया था और एक युवक डूब गया था. जिसका शव अभी तक बरामद नहीं हुआ है. उन्होंने बताया है कि बागमती नदी में चार एसडीआरएफ की टीम और सात गोताखोर आज तीसरे दिन बागमती नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. पिछले 3 दिन से लगातार सर्च अभियान चलाई जा रही है।