शिवहर: शिवहर के बागमती नदी में डूबा हुआ युवक का 24 घण्टा बाद भी नही मिला शव, एसडीएम ने एसडीआरएफ टीम के साथ लिया जायजा
शिवहर जिला से बहने वाली बागमती नदी के डुब्बा घाट पर कल दो युवक बागमती नदी में सेल्फी लेने के दौरान डूब गया था. जहां एक को बचा लिया गया था. वहीं दूसरा अभी भी लापता है. 24 घंटा बाद भी लापता युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है. एसडीएम अविनाश कुणाल खुद बागमती नदी में वोट पर एसडीआरएफ के टीम के साथ जायजा लिया है और एसडीआरएफ़ की टीम को कई दिशा निर्देश दिए हैं।