शिवहर: शिवहर जिले से बहने वाली बागमती नदी की जलस्तर में एक बार फिर वृद्धि शुरू, प्रशासन अलर्ट
एसडीएम अविनाश कुणाल ने बताया कि नेपाल के तराई इलाकों में लगातार रात भर हुई भारी बारिश के बाद सुबह से एक बार फिर जिले से बहने वाली बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि शुरू हो गई है. उन्होंने बताया कि शिवहर और नेपाल के तराई इलाकों में लगातार रात भर भारी बारिश हुई है. नदी जलस्तर में वृद्धि को देखते हुए बागमती विभाग और जल संसाधन विभाग को अलर्ट कर दिया गया है।