शिवहर: कल शिवहर समाहरणालय में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री जमा खान फहराएंगे तिरंगा झंडा, SDM
स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले में तैयारी पूरी कर ली गई है. एसडीएम अविनाश कुणाल ने बताया है कि कल स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शिवहर समाहरणालय में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री जमा खान आन बान शान के साथ तिरंगा झंडा फहराएंगे. समाहरणालय में तिरंगा झंडा फहराने के बाद हरिजन बस्ती में जाकर भी बच्चों के साथ तिरंगा झंडा फहराएंगे।