खिजरसराय: खिजरसराय थाना अध्यक्ष को दी गई विदाई
खिजरसराय थाना अध्यक्ष फहीम आजाद खान का विदाई समारोह थाना परिसर में सादे समारोह में किया गया।इस मौके पर पुलिस कर्मियों द्वारा माल्यार्पण और अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।फहीम आजाद खान का स्थानांतरण औरंगाबाद में किया गया है। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक मृत्युंजय कुमार, अरविंद कुमार, अमीर रुमानी, अशोक कुमार सहित कई लोग उपस्थित थे।