जमुई: अखाड़ा के दौरान शरारती तत्वों ने किया पत्थराव, मची भगदड़, बाल- बाल बचे लोग
शहर के इस्लामनगर से निकले अखाड़ा जुलूस के दौरान शुक्रवार की शाम करीब 4:30 बजे उस वक़्त भगदड़ मच गई, जब अखाड़ा जुलूस पर भछियार मुसहरी टोला के पास उपद्रवियों ने अचानक पत्थराव कर दिया। इस दौरान चारों ओर अफरा- तफरी का माहौल बन गया और तनाव व्याप्त हो गया। पत्थराव के बाद आक्रोशित लोगों ने अखाड़ा को वापस लौटा लिया और इस्लामनगर के पास पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर आक्रोश जताने लगे और उपद्रवियों पर कार्रवाई करने की मांग करने लगे। पुलिस पदाधिकारियों को बुलाने की मांग पर काफी देर तक सभी लोग अड़े रहे और बिना सुरक्षा के अखाड़ा निकालने से इनकार कर दिया। आक्रोशित लोगों का कहना था कि जब तक पुलिस प्रशासन नहीं आएगी तबतक अखाड़ा नहीं निकलेगा। हालांकि बाद में पुलिस पदाधिकारियों के साथ पहुंचे टाउन थानाध्यक्ष द्वारा आक्रोशित लोगों को समझा- बुझाकर शांत किया गया और फौरन एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया और अन्य उपद्रवियों पर कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अखाड़ा को दुबारा शांतिपूर्वक तरीके से निकाला गया। मौके पर मौजूद नगर के चेयरमैन मो. हलीम उर्फ लोलो, वार्ड पार्षद मो. मुश्ताक उर्फ गरीब मियां, पूर्व वार्ड पार्षद आफताब आलम, सकलदेव दास, राहुल सहित अन्य गणमान्य लोगों की निगरानी में अखाड़ा जुलूस का समापन किया गया।
वहीं टाउन थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जुलूस पर पत्थराव करने की सूचना मिली थी। मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। सभी लोग सुरक्षित हैं, पत्थराव व भगदड़ में किसी के चोटिल होने की बातें सामने नहीं आई हैं। मामला बिल्कुल शांत है। घटना की जांच की जा रही है। दोषी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे। #jamuitopnews #viralreelsシ #viralvideoシ #jamuicity #jamuiPolice #jamuibihar #Crime #CrimeNews
Jamui, Jamui | Jun 26, 2026